हल्द्वानी:जीवनदायिनी 108 सेवा बनी दूसरे के लिए काल, हादसा भी टला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: जीवनदायनी कहे जाने वाली 108 सेवा दूसरे के लिए काल बनी है लालकुआं हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग देर रात हल्द्वानी से लालकुआं की ओर तेज गति से जा रही है 108 एंबुलेंस ने लालकुआं में ओवर ब्रिज के पास हाईवे पर सांड को तेज टक्कर मार दी जिससे सांड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना में एंबुलेंस को भी क्षति पहुंची है इसके बाद 108 एंबुलेंस का चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

Ad

फिलहाल सड़कों पर घूम रहे आवारा जानवरो से लोगों के साथ-साथ जानवरों की भी जान जा रही है लेकिन जिला प्रशासन और नगर निगम इन आवारा पशुओं को पकड़ने की कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है जिसका नतीजा है कि आए दिन सड़कों पर हादसे हो रहे हैं गनीमत रही कि 108 सेवा में कोई मरीज नहीं था. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. जानकारी के अनुसार देर रात हल्द्वानी की तरफ से तेज गति से लालकुआं कोई जा रही 108 एम्बुलेंस हाईवे पर अवंतिका कुंज देवी मंदिर के समीप ओवर ब्रिज से ठीक पहले सड़क में खड़े एक सांड से टकरा गई जिसके चलते सांड की मौके पर ही मौत हो हो गई जबकि एंबुलेंस का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

बताया जा रहा कि एंबुलेंस चालक काफी देर तक बेबस एंबुलेंस चालक खड़ा रहा और घायल सांड का मदद भी नहीं कर पाया थोड़ी देर में सांड की मौत हो गई इसके बाद एंबुलेंस चालक वाहन लेकर वहाँ से चला गया.मौके पर मौजूद लोगों ने सांड को खींचकर सड़क के किनारे किया.


लोगों का कहना है कि सड़कों पर आवारा जानवरों के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं हादसे में कई लोगों की जान जा चुकी है तो वही एक्सीडेंट में पशुओं की भी जान जा रही है लोगों ने लाल कुआं नगर पंचायत से आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग उठाई है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें