हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग 109, गुमटी में NH पर आया हाथियों का झुंड, मची अफरातफरी-देखे-VIDEO

हल्द्वानी:लालकुआं-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में लालकुआं से हल्दुचौड़ के बीच वन विकास निगम के डिपो संख्या 5 के पास हाईवे पर जंगल से निकलकर अचानक एक दर्जन हाथियों के आ जाने से हड़कंप मच गया. हाईवे पर हाथियों के आ जाने से सड़क पर यातायात दोनों तरफ काफी देर तक रुक रहा.जबकि हाथी बीच रोड में मस्ती करते रहे. हाथियों का झुंड टांडा जंगल से निकलते हुए गोला रेंज की तरफ ग्रामीण इलाकों में पहुंच गया.
बताया जा रहा है कि रविवार शाम लगभग 10:00 बजे तीन विशालकाय हाथी आईओसी डिपो की ओर हाईवे की रेलिंग को पार करते हुवे चले गए जबकि आठ हाथी हाईवे के बीचो-बीच बनी रेलिंग ऊंची होने के कारण उसे पार नहीं कर पाने के चलते वापस टांडा के जंगल की ओर लौट गए, और जंगल के किनारे पर खड़े होकर हाईवे की और को देख देखते रहे जिन्हें देखने और वीडियो बनाने वालों का देर रात तक तांता लगा रहा.
गनीमत रहेगी इस दौरान हाथियों का झुंड किसी को नुकसान नहीं पहुंचा. हाईवे पर हाथियों की आने की सूचना स्थानीय लोगों को वन विभाग कर दी जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम गस्त को बढ़ा दिया है.
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर हाथियों का झुंड पहुंचा था वह हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में आता है. पूर्व में भी इस रास्ते पर भारी संख्या में हाथियों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग के बन जाने के बाद से हाथियों के मार्ग अवरुद्ध हो गया गया जिसके चलते हाथी टांडा जंगल से निकलकर डॉली रेंज के जंगलों में नहीं पहुंच पाते हैं. यही नहीं जंगली हाथियों का इन दिनों टांडा रेंज से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में आतंक है हाथी जंगल से निकलकर ग्रामीण इलाकों में पहुंच किसानों के गन्ने सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO