हल्द्वानी: कैमरामैन को शादी में वीडियो बनाते युवती से हुआ प्यार घर से भागने से पहले परिजनों ने पकड़ा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :कोतवाली के राजपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले प्रेमी जोड़ें शादी करने के लिए घर से सामान पैकिंग कर भागने के फिराक में थे तभी दोनों के परिजनों ने धर दबोचा मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा जहां परिजनों किस समिति के बाद दोनों की शादी कराने पर सहमति बनी ।शादी में वीडियो बनाने वाला 24 वर्षीय युवक राजपुरा क्षेत्र में एक शादी में गया था। जहां उसे एक 20 वर्षीय लड़की पसंद आ गई। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा तो मुलाकात भी होने लगी। ऐसे में अब दोनों ने घर से भागकर शादी करने का मन बनाया तो बीच में परिवार वाले आ गए हैं।
इस दौरान दोनों ने जीने मरने की कसम खाकर घर से भागने की तैयारी कर ली सामान पैकिंग कर घर से निकलते ही दोनों के परिजनों ने धर दबोचा जिसके बाद दिन भर राजपुरा क्षेत्र में प्यार का हंगामा चलता रहा। जिसमें लड़के के कई परिचित भी मौके पर आ गए
फिर क्या दोनों ने हंगामा खड़ा कर दिया और एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गए। पूरा मामला पुलिस में पहुंचा जहां दोनों परिजनों की सहमति के बाद दोनों परिजन शादी पर सहमति बना लिए। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में परिजनों की सहमति के बाद लड़की को उसके मामा को सौंप दी गई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें