डीडीहाट :आशाओं का बेमियादी कार्यबहिष्कार जारी
डीडीहाट : प्रदेश के आशा कार्यकर्ता अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर दो अगस्त से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर हैं इसी के तहत डीडीहाट में भी आशा वर्करों का दुसरे दिन भी धरना जारी रहा । जहां उन्होंने सरकार से सरकारी कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम 21 हजार वेतन दिऐ जाने की मांग की है तो उनका कहना है कि जब तक उनकी मासिक वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता तब तक आशाओं को भी आंगनबाड़ी जैसी अन्य स्कीम वर्कर्स की तरह मासिक मानदेय तय किया जाय।
बता दें कि आशाओं की सेवानिवृत्त होने पर पेंशन का प्रावधान करने समेत बारह सूत्रीय मांगों पर अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा तो प्रदर्शन करते हुए उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया।
धरने पर बैठे आशाओं का कहना है कि कोरोना काल में आशाओं को उचित मात्रा में सेफ्टी किट नहीं दिया गया फिर भी उन्होंने जान को जोखिम में डालकर कोरोना ड्यूटी की और उनके परिवार कोरोना से पीड़ित भी हुए।गौरतलब है कि, ‘ऐक्ट टू’ से संबद्ध ‘उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन’ और ‘सीटू’ से संबद्ध ‘उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन’ के संयुक्त आह्वान पर पूरे राज्य की आशाएँ 2 अगस्त से बेमियादी कार्यबहिष्कार पर चली गयी हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित