हल्द्वानी: गर्मी से परेशान हवा खाने ट्रेन की पटरी पर बैठे अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: हल्द्वानी के गौजाजाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई हुई है पूरे मामले में पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि अधेड़ देर रात खाना खाने के बाद गर्मी से परेशान होकर हवा खाने ट्रेन के पटरी पर बैठ गया इस दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन ने उसको चपेट में ले लिया जहां कटने से उसकी मौत हुई है।


बताया जा रहा है कि मूल रूप से गंगोलीहाट निवासी 55 वर्षीय होशियार राम पुत्र दौलत राम डेढ़ माह पहले उत्तरी गजाली बिचली में अपने बेटे के यहां आए थे। स्वजनों के मुताबिक रात 10:30 बजे होशियार ने खाना खाया इसी बीच बिजली गुल हो गई गर्मी से परेशान होशियार हवा खाने के लिए रेलवे की पटरी पर जाकर बैठ गए तभी ट्रेन के चपेट में आने से उसकी कटकर मौत हुई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें