हल्द्वानी-कालाढूंगी मेथीशाह नाले में तिनके की तरह बही कार,कार सवार बाल बाल बचे-देखे-VIDEO
हल्द्वानी:नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है. पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते मैदानी क्षेत्र की नदी नाले उफान पर है.
नैनीताल जनपद के कालाढूंगी के मेथीशाह नाले में पानी के तेज बहाव में एक कार बह गई हालांकि कार सवार दो युवक बाल बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार किस तरह देखते ही देखते नाले में बह गई गनीमत रही की उसमें सवार दोनों लोग से समय रहते खुद कर अपनी जान बचा ली .
जा रहा है कि यह दोनों लोग कार से नाला पार कर रहे थे और उनकी कार मलबे में फंस गई जिसके बाद पहाड़ों में तेज बारिश के चलते एकाएक नाले में भारी पानी आ गया जिससे यह कार बह गई, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद नाले से ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नालो और रपटों में पानी आने के दौरान उसको पर नहीं करें. पुलिस के चेतावनी के बाद भी लोग जान जोखिम डालकर नालों और रपटों को पार कर रहे हैं जिसके चलते आए दिन हादसे देखने को मिल रहे हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO