हल्द्वानी: लहूलुहान हालत में बालिका मिली गौला किनारे झाड़ियां में, सर और मुंह को पत्थर से कुचला
हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के गौला नदी के किनारे राजपुरा गेट पर मंगलवार शाम एक बालिका के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची बालिका को हॉस्पिटल भेजा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 11 वर्षीय बालिका राजपुरा के रहने वाली है. बालिका के सर और मुंह को पत्थरों से कुचला गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
पुलिस को सूचना मिली कि राजपुरा गेट पर एक बालिका लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी हुई है मौके पर पहुंची पुलिस बालिका को 108 सेवा से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है जबड़ा और सर को पत्थर से कुचला गया है.
बताया जा रहा है कि बालिका के पिता नदी में रहता लेने गए थे इस दौरान दोपहर बालिका अपने पिता को खाना लेकर नदी को गई लेकिन बालिका अपने पिता के पास नहीं पहुंची पिता जब नदी से घर लौटा तो घर पर बालिका नहीं थी परिजनों ने जब बालिका की तलाश की तो पता चला कि बालिका को लहूलुहान हालत में पुलिस अस्पताल ले गई है फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है.
वरिष्ठ उपरीक्षक विजय मेहता का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है बालिका पर किसने हमला किया है आरोपी की तलाश की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में ऑनलाइन धोखाधड़ी शातिर अपराधियों में करीब ढाई लाख रुपये का लगाया चूना- आप भी रहे सावधान
हल्द्वानी में सनसनी, किशोरी बनी मां: पेट दर्द होने पर अस्पताल ले गए परिजन, 16 साल की किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म; आरोपी पड़ोसी भी नाबालिग
हल्द्वानी:पारिवारिक कलह ने ली दो जिंदगियां: काठगोदाम में 6 माह की गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर दी जान , ढाई साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया
दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर कान में ‘लीड’ लगाकर चल रहा था छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, देहरादून ट्रेन से हुआ हादसा
लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की ‘हैट्रिक’, नरेश चौधरी को भारी मतों से हराकर तीसरी बार बने अध्यक्ष