हल्द्वानी : मुंह में कपड़ा ठूंस देवर ने किया दुष्कर्म देवर सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- रिश्ते के तार तार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक देवर ने भाभी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है ।हल्द्वानी की मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि 3 साल पहले उत्तर प्रदेश ग शहजाद नगर रामपुर से आकाश से उसकी शादी हुई थी। लेकिन मायके वाले कुछ दिनों से दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR

महिला ने आरोप लगाया है कि 11अगस्त 2021 को रात में उसका पति घर में नहीं था इस दौरान उसका देवर राहुल उसके कमरे में पहुंच कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। अपने साथ हुई घटना को जब अपने सास और पति को बताया तो उन्होंने किसी से नहीं बताने की धमकी देते हुए सास ने कहा कि किसी से नहीं कहने की बात की अपने साथ हुई घटना को जब उसने मायके पक्ष को बताया तो ससुराल उग्र हो गए और ससुर ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की लेकिन हो हल्ला होने पर पड़ोसी ने उसको बचा लिया

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित


, किसी तरह से वह बच कर अपने मायके हल्द्वानी पहुची जहां अपने साथ हुई घटना को मायके पक्ष को बताया। महिला ने पुलिस में पतिदेव और सास-ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुखानी थाना प्रभारी सुशील कुमार का कहना है कि पीड़िता के तहरीर पर रविवार को देवर के खिलाफ 376 ,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है साथी पति ,सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें