हल्द्वानी:बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में अवैध मदरसा और नमाज स्थल कल अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर,निकाला फ्लैग मार्च,
हल्द्वानी:मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे से और नमाज स्थल को नगर निगम द्वारा ध्वस्त किया जाएगा। जिसको लेकर आज पुलिस और प्रशासन द्वारा थाना बनभूलपुरा से लेकर मलिक के बगीचे तक फ्लैग मार्च निकाला गया। ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे, इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम पारितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार,सीओ संगीता,सीओ नितिन लोहानी, कोतवाल उमेश मलिक समेत जनपद के सभी थाना और चौकी क्षेत्र के फोर्स भारी संख्या में पीएसी के जवान मौजूद रहे।
मलिक के बगीचे में कुछ महिलाओं ने फ्लैग मार्च के दौरान अपना विरोध भी जताया, जिनको थाना वनभूलपुरा प्रभारी नीरज भाकुनी द्वारा समझाया गया कि प्रशासन एवम पुलिस की कार्रवाई के बीच कोई भी बाधा ना उत्पन्न करें, क्योंकि यह नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहा मौजूद महिलाओं की महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ हल्की नोक झोंक भी हुई। जिसके बाद बहुत मुश्किल से महिलाओं को समझाया गया। फ्लैग मार्च खत्म होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और सीओ संगीता ने बताया कि कल नगर निगम के नोटिस के बाद मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल के ध्वस्तीकरण की कार्यवाई होनी है।
ऐसे में सभी क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की जा रही है। कल भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है, ताकि ध्वस्तीकरण के कार्य को आसानी से किया जा सके। सभी थाना, चौकी के प्रभारी और भारी संख्या में पीएसी फोर्स तैनात रहेगी।
ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है, सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर बनाए हुए हैं।प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस की एक टीम अलग से तैयार की गई है। आसपास बैरिकेटिक भी लगाई जा रही है, ताकि अनावश्यक लोग अंदर प्रवेश न कर पाएं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत