हल्द्वानी-अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही, खनन कारोबारियों पर लगाया 11 लाख का जुर्माना,

हल्द्वानी: जमरानी नदी में खनन पट्टे के आड़ में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है, खनन विभाग की टीम ने छापामारी में तीन खनन पट्टों से अवैध खनन करते हुए पाए जाने पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों के खिलाफ करीब करीब 11लाख रुपए का जुर्माना लगाया है साथी अग्रिम आदेशों तक खनन निकासी भी बंद कर दिया गया है।
खनन उपनिदेशक राजपाल लेखा ने बताया कि जमरानी नदी क्षेत्र में आवंटित खनन पट्टों की आड़ में तीन खनन पट्टों स्वामी द्वारा सीमांकन क्षेत्र से बाहर खनन करते हुए पाया गया जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है , खनन कारोबारियों द्वारा करीब 3000 हजार घन मीटर से अधिक अवैध खनन किया गया था जिसके सापेक्ष में उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई है,
उन्होंने बताया कि खनन पट्टे की निकासी अग्रिम आदेशों तक रोक दी गई है, उन्होंने बताया कि सूचना मिल रही थी कि खनन पाटन कारोबार के द्वारा मानक से अधिक खनन किया जा रहा है जिसके बाद टीम द्वारा छापामारी की गई तो मामला उजागर हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे