हल्द्वानी: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फैक्ट्री जलकर हुई खाक करोड़ों का नुकसान-देखें-VIDEO

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: रुद्रपुर -हल्द्वानी मार्ग बेल बाबा के पास लिसा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई आग लगने से फैक्ट्री जलकर पूरी तरह से खाक हो गई. बताया जा रहा है की फैक्ट्री में भारी मात्रा में लिसा रखा हुआ था फिलहाल आग लगने का कर्म का भी पता चल नहीं पाया है. अग्निशमन विभाग के कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है अग्निशमन विभाग आज पर काबू करने का प्रयास कर रहा है लेकिन लिसा ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आज पर काबू नहीं हो पा रहा है

फिलहाल अग्नि शमन विभाग आज पर नियंत्रण पाने के लिए आसपास के जिलों से और अग्निशमन की गाड़ियों को मनाया है.
बताया जा रहा है कि लिसा फैक्ट्री में भारी मात्रा में लिसा रखा हुआ था आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और ट्रैफिक के जवान मौजूद है जो यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं मौके पर पुलिस के अधिकारी भी मौजूद है. बताया जा रहा है कि आग से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है अभी तक किसी तरह का जान नुकसान की सूचना नहीं है.


अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आज को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है लिसा ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आग बुझाने में फायर कर्मियों को दिक्कत हो रही है. आग पर जल्द काबू कर लिया जाएगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें