हल्द्वानी: स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत अचानक पहुंचे सुशीला तिवारी अस्पताल- जानें पूरा मामला

हल्द्वानी: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के अचानक तिवारी अस्पताल पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया इस दौरान मंत्री धन सिंह रावत ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया वहीं स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल प्रशासन में हड़कंप मच गया इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने हॉस्पिटल के कई वार्डों में जाकर वहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए इस दौरान सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ अरुण मोहन जोशी भी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने जानकारी देते बताया कि सुशीला तिवारी हॉस्पिटल कुमाऊं का एकमात्र सबसे बड़ा सरकारी हॉस्पिटल है जहां पर पहाड़ के साथ-साथ यूपी के कई जिलों से भी लोग अपना इलाज करवाने आते हैं, कोविड के समय में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल कोविड के मरीजों दिन रात सेवा की ऐसे में यहां पर बेहतर स्वास्थ सुविधा देना उनकी और सरकार की प्राथमिकता है और वह लगातार सुशीला तिवारी हॉस्पिटल की प्रचार्य से लेकर अन्य सीनियर डॉक्टर के संपर्क में है और यहां पर बेहतर व्यवस्था देने को लेकर वह प्रतिबद्ध हैं आने वाले समय में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल को जो भी जरूरत सुविधा होगी उसको देने में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी उनका कहना है की मरीजों को बेहतर सुविधा मिले यही स्वास्थ्य विभाग और सरकार का उद्देश्य है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे