हल्द्वानी:संदिग्ध परिस्थितियों में गुलदार का मिला शव वन विभाग जांच में जुटा

हल्द्वानी: नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में गुलदार के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया. मामला नैनीताल जिले के गरमपानी बेतालघाट ब्लॉक का हैं जहां गैरखाल में मंगलवार देर शाम कोसी नदी के पास एक गुलदार का शव मिला है. मृतक गुलदार की उम्र करीब 8 से 9 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी.वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर काठगोदाम स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा है.
मंगलवार शाम ग़ैरखाल गांव के कुछ लोग घर को जा रहे थे.उन्हें कोसी नदी किनारे एक गुलदार का शव पड़ा मिला. जब गुलदार ने कोई हरकत नहीं की तो हिम्मत करके लोग उसके पास पहुंचे.पता चला कि गुलदार की मौत हो चुकी है. उन्होंने सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम गुलदार के शव को कब्जे में लेकर रेस्क्यू सेंटर ले गई जहां बुधवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा.
वन क्षेत्राधिकारी मनोज भगत ने बताया कि गुलदार का शव मिलने की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया. गुलदार की मौत की वजह पता नहीं चल पाई है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह पता चलेगी. गुलदार के सभी अंग सुरक्षित हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO