हल्द्वानी: 20 मसाला उद्योगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला

हल्द्वानी:देश के नामी मसालों के ब्रांड के विदेशों में सैंपल फेल होने के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण यानी एफएसएसआई अलर्ट मोड पर है.एफएसएसआई के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब मसाला उद्योग के खिलाफ अभियान चलाकर नमूने लेने की कार्रवाई कर रहा है इसी के तहत नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है.
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नैनीताल संजय कुमार ने बताया कि उत्तराखंड शासन के निर्देश के बाद 25 अप्रैल से मसाला उद्योग निर्माण इकाइयों के खिलाफ अभियान चलाकर नमूने की कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत अभी तक 20 मसाले के नमूने लिए गए हैं.सैंपल को प्राइवेट लैब को भेजो गया है जिन लैब में एथेनोक्साइड की जांच की सुविधा है.
उन्होंने कहा कि सैंपल जांच के बाद ही पता चलेगा कि इन मसाले की क्वालिटी क्या है अगर मसाले को क्वालिटी में मिलावट या किसी तरह की कोई शिकायत आती है तो उसे उद्योग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि अभी तक 20 मसाले के नमूनों को लेकर जांच के लिए भेजा गया है. अभी भी अभियान जारी है.
इस दौरान हल्दी, चना मसाला, किचन किंग, ड्राई मिर्च पाउडर, राई पाउडर के दस सैंपल लिए हैं
गौरतलब हैं कि प्रदेश की नामी मसाला घरानों के मसाले देश के हांगकांग व अन्य देशों में सैंपल फेल हुए हैं जिसके बाद देश की एफएसएसआई ने देश भर के मसाला उद्योगों में तैयार हो रहे मसालों की गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए हैं.
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023- 24 में खाद्य पदार्थ 304 लीगल सैंपल जबकि 512 सर्व नमूने लिए गए थे जिसमें 28 लीगल सैंपल जबकि 14 सर्वे नमूने मधुमक पाए गए थे जिनके खिलाफ वाद दायर कर एडीएम कोर्ट के माध्यम से जुर्माना की कार्रवाई की गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO