हल्द्वानी:पिता का छूटा साथ, फिर अस्पताल के सीढ़ियों से गिरकर बेटे की भी टूटी सांस
हल्द्वानी. एक परिवार के लिए दुखद खबर है सुशीला तिवारी अस्पताल में बीमार पिता के इलाज के दौरान सीढि़यों से गिरकर घायल हुए बेटे की भी आखिरकार मौत हो गई। पिता ने 13 दिन पहले ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद बेटा का जीवन बचाने के लिए परिवार वालों ने काफी भागदौड़ की, मगर नियति के आगे कुछ कर नहीं सके। कुछ ही दिनों में पिता-पुत्र के निधन से भीमताल के इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
भीमताल के कमोली गांव निवासी किशोरी राम कुछ समय से बीमार थे। बेटा दीपक टम्टा इलाज के लिए करीब एक माह पहले उन्हें लेकर एसटीएच आया। यहां पिता को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि 30 मार्च को दीपक (36) अस्पताल की सीढ़ियों से उतरते समय गिर गया। उसके सिर में गहरी चोट आई। परिवार वालों ने दीपक को पहले एसटीएच में ही दाखिल कराया, फिर बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। दीपक का उपचार चल रहा था कि इसी बीच नौ अप्रैल को पिता की मौत हो गई। बीते मंगलवार को दीपक की भी मौत हो गई। गांव में इस परिवार के मकान के आसपास रहने वाले लोग भी शोक में डूबे हुए हैं
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO