हल्द्वानी:शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन
हल्द्वानी:शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी(मोटाहल्दू) में 12वीं के छात्र छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल प्रशासन की ओर से जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों को विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन दिव्या ऐठानी, भावना, अंजलि अधिकारी और दिव्यांश पाण्डेय ने किया। वहीं, दीपक भट्ट ने स्पीच के जरिये अपने सीनियर्स के साथ खट्टी मीठी यादों को ताजा किया।

छात्रा प्रमुख वंशिका सिंह और छात्र प्रमुख हर्षित भट्ट ने विद्यार्थी जीवन की मधुर स्मृतियों से अवगत कराया तथा टीचरों और स्कूल मैनेजमेंट का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सीनियर्स के लिए रैंप वॉल्क का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल निशिका गुप्ता और मिस्टर फेयरवेल यथार्थ गोस्वामी को चुना गया। समारोह में मधुर संगीत और आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये।
उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, एसोसिएट डायरेक्टर किशोर गहतोड़ी, प्रिंसिपल संतोष पाण्डेय, कोऑर्डिनेटर कीर्ति चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में VIMUN 2026 का आगाज: लोकतंत्र सिर्फ चुनाव नहीं, विचारों, संवाद और समाधान की सतत प्रक्रिया: अजय भट्ट
भारी बारिश के बीच उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला मंजर, पहाड़ी खिसकने से भरभराकर गिरा मकान-देखे-VIDEO
उत्तराखंड:दो हाथियों की आपसी लड़ाई हाथी भैंस को पटकर मार डाला, जान जोखिम डाल लोग बनाते रहे वीडियो-VIDEO
मौसम का ऑरेंज अलर्ट, नैनीताल जिले के आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी
भीमताल में सड़क हादसा: मुक्तेश्वर जा रहा पत्थरों से भरा डंपर खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू,चालक घायल-VIDEO