हल्द्वानी:नौकरी जाने के सदमे में बीमार अधेड़ ने दे दी जान, सदमे में परिवार

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के भोटिया पड़ाव निवासी एक अधेड़ को लकवा पड़ गया. जिसके चलते एक महीने से बीमार चल रहा था. इसके बाद अस्पताल मालिक ने उसको नौकरी से निकाल दिया जिसके बाद सदमे में आकर खुदकुशी कर जीवन लीला समाप्त कर ली.
पुलिस के मुताबिक भोटिया पड़ाव निवासी 52 वर्षीय गोपाल सिंह बिष्ट मुखानी क्षेत्र में एक अस्पताल में बतौर वार्ड बॉय कार्यरत थे.वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ हल्द्वानी में रहते थे.
बताया जा रहा है कि गोपाल सिंह बिष्ट को एक महीने पहले उन्हें लकवा पड़ गया इस कारण अस्पताल मालिक ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया. नौकरी जाने और लकवा पड़ने के कारण गोपाल सिंह तनाव में रहने लगे.
जहाँ गोपाल सिंह मंगल रात को कमरे में फंदे पर लटक जान दे दी. सुबह जब परिवार वालों की इसकी सूचना मिले तो उनके होश उड़ गए परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.
पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि बीमार पड़ने पर अस्पताल मालिक ने उनको नौकरी से निकाल दिया इसके बाद से वह परेशान चल रहे थे.
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग