हल्द्वानी:नशे में धुत थी मां, मोर्चरी में मुर्दा पड़ा था बेटा जाने आगे क्या हुआ
हल्द्वानी: हल्द्वानी से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बीमार बेटे को इलाज के लिए लेकर पहुंची नशेड़ी मां उसे बेस अस्पताल में लावारिस छोड़ गई। चिकित्सकों ने उसे दवा लेने भेजा, फिर वह लौट कर नहीं आई। बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो परिजनों को पता चला। जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
नशे ने बिगाड़ दिया काला पीलिया
स्वार बाजपुर ऊधमसिंहनगर निवासी दीपक कश्यप (33 वर्ष) खानाबदोशों की जिंदगी जीता था और परिवार के साथ हल्द्वानी में रहता था। दीपक का पूरा परिवार नशे का आदी है। दीपक को काला पीलिया था। बीमारी में नशे ने उसकी हालत बिगाड़ दी। बीती 9 मई को दीपक की मां उसे गंभीर अवस्था में सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल लेकर पहुंची।
चिकित्सकों ने दीपक की मां से कुछ दवाएं मंगाई। वह दवा लेने गई तो फिर लौट कर नहीं आई और उसी दिन दीपक की मौत हो गई। महिला नहीं लौटी तो चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और महिला व परिजनों को ढूंढ निकाला। जिन्होंने दीपक की पहचान की।
मौत की खबर लेकर पहुंची पुलिस तो नशे में धुत मिली मां
पुलिस दीपक के परिजनों को तलाशते हुए उसके परिजनों तक पहुंची तो माहौल देख हैरत में पड़ गई। दीपक की मौत की खबर लेकर पहुंची पुलिस ने पाया कि उसकी नशे में धुत थी। बताया जाता है कि दीपक और उसकी मां ही नहीं बल्कि पूरा परिवार नशे का लती है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,