हल्द्वानी:दिनदहाड़े बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: दिनदहाड़े परिवार की गैरमौजूदगी में तीन घंटे के भीतर चोर मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए .घटना के दौरान परिवार पास के गांव हरिपुर लच्छी गया हुआ था और महज़ तीन घंटे बाद लौटा तो घर की हालत देखकर सहम गया पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Ad

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ स्थित बमेटा बंगर खीमा गांव निवासी देवेन्द्र जोशी जो कि बाहर नौकरी करते हैं की पत्नी गीता जोशी घर पर अपनी दो बेटियों के साथ में रहती हैं उनकी बेटियां बच्चों को ट्यूशन पढातीं है. बुधवार को लगभग 11 बजे गीता जोशी पड़ोस के गांव हरिपुर लच्छी में अपने मायके परिवार के साथ गई थी इसी बीच अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ कर आलमारियों तथा बैंड में रखें‌ सोने -चाँदी के जेवर जिसमें तीन तोला सोने के और एक चांदी की पायल चोरी करके फरार हो गए. दोपहर करीब तीन बजे जब परिवार लौटकर घर आया तो देखा कि आगे का दरवाजा अंदर से बंद है. जिसके बाद उन्होंने पीछे का दरवाजा खोला और घर में घुसे तो सभी दंग रहे गए. कमरों के ताले टूटे पड़े थे अलमारी और बैंड में रखा सामान बिखरा था, सोने -चांदी के जेवर गायब थे

उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी, जिसपर दलबल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल एवं कोतवाल दिनेश फर्त्याल ने
आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी. पीड़ित परिवार ने सोने के लगभग तीन तोला से बने जेवर, और चांदी की पायल चोरी होने की बात बताई है.इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल ने कहा कि बमेठा बंगर खीमा में परिवार की गैरमौजूदगी में चोरी की घटना हुई है जिसका मौका मुआयना किया गया है, उन्होंने कहा कि चोरी के खुलासे को पुलिस टीम में लगाई गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें