हल्द्वानी:ईवीएम में बच्चे से वोट डलवाने का फोटो वीडियो वायरल मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को समाप्त हो गया है मतदान के दौरान कई लोगों ने मतदान करते हुए ईवीएम का फोटो वायरल किया था जिस पर उनके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की गई थी। ऐसे में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक छोटा बच्चा मतदान केंद्र के अंदर ईवीएम में वोट डालता नजर आ रहा है जहां एक व्यक्ति के कहने पर बच्चा वोट डलवा रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

वीडियो हल्द्वानी विधानसभा सीट का बताया जा रहा है ऐसे में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर-59 हल्द्वानी कमल जोशी ने सोशल मीडिया में ईवीएम के साथ फोटो वायरल करने वाले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से संज्ञान में आया है कि हल्द्वानी के किसी मतदेय स्थल से ऐसा किया गया है इसलिए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे पूरे मामले की जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें