हल्द्वानी: आग की सूचना पर दौड़ी अग्निशमन की गाड़ी खोदा पहाड़ निकली चुहिया,

हल्द्वानी: भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत टिंकू मॉडल स्कूल के सामने आग की सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी हूटर बजाते हुए शहर के बीचोबीच तेज गति से घटनास्थल पर पहुंची फायर कर्मचारी भी पूरी अलर्ट पर थे लेकिन अग्निशमन की गाड़ी घटनास्थल को खोजती रही जिसके बाद आग की सूचना देने वाले फोन आए नंबर पर कॉल किया तो महिला ने कहा कि टिक्कू मॉडल स्कूल के सामने रोड पर कूड़े में आग लगी हुई है
, जब अग्निशमन की गाड़ी सड़क किनारे कूड़े के पास पहुंची तो एक छोटी सी कूड़े की आग बुझ चुकी थी, जिसके बाद अग्निशमन के कर्मचारियों फोन करने वाले महिला से कहा कि यहां तो कोई आग नहीं लगी है जिसके बाद महिला ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके बाद परेशान अग्निशमन के कर्मचारी वापस लौट गए, कर्मचारियों का कहना था कि इस समय जगह-जगह आग लग रही है ऐसे में लोगों को किसी तरह की कोई गलत सूचना नहीं देनी चाहिए जिससे कि अग्निशमन विभाग को किसी तरह का कोई परेशानी उठाना पड़े।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO