हल्द्वानी:चोरगलिया बाजार मे स्कूल बस का टायर फटा महिला सहित बच्चे घायल

हल्द्वानी: चोरगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल बस अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई बस के दुकान में घुसते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई कुछ बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए जहां स्थानीय लोग बच्चों को अस्पताल ले गए जहां इलाज के बाद उनको घर भेज दिया गया है हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है
घायल महिला सड़क के किनारे झाड़ू लगा रही थी.चोरगलिया थाना प्रभारी भगवान मेहर ने बताया कि
सोमवार को निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर आ रही थी बस में 18 से 20 बच्चे सवार थे मुख्य बाजार के पास बस का अगला टायर फट गया इससे चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया देखते ही देखते बस पास की एक दुकान में घुस गई हादसे में आधा दर्जन बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं जिनको इलाज के बाद घर भेज दिया गया है घटना का प्रथम दृष्टया टायर पटना बताया जा रहा है
पूरे मामले की जांच की जा रही है उन्होंने बताया कि सफाई महिला कर्मी सड़क के किनारे झाड़ू लगा रहे थे जो बस की चपेट में आई है जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसको अस्पताल भेजा गया है. हादसे के दौरान में बस में कंडक्टर और महिला सहायक भी मौजूद थे जहां स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को बस से बाहर निकाल कर सुरक्षित भेजा गया
थाना प्रभारी भगवान मेहर का कहना है कि बस को कब्जे में ले लिया गया है फिलहाल अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा सभी बच्चे सुरक्षित हैं और सभी को घर भेज दिया गया है. गनीमत रही कि बस पलटी नहीं नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग