हल्द्वानी: BJP नेता विपिन पांडेय के CCTV में एक साथ दिखाई दिए तीन गुलदार, दहशत का माहौल-VIDEO

हल्द्वानी के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर गुलदार की सक्रियता देखी गई है। इस बार पूरनपुर नैनवाल गांव के पास तीन गुलदार एक साथ नजर आए हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों गुलदार देर रात बीजेपी के हिंदूवादी नेता विपिन पाण्डेय के आवास परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं।
सीसीटीवी फुटेज में गुलदारों को उनके घर की दीवार फांदते हुए देखा गया है इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। विपिन पाण्डेय ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों से विशेषकर रात के समय अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने वन विभाग से गुलदारों को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग भी की है,लेकिन वन विभाग सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है, ग्रामीणों ने भी वन विभाग से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO