हल्द्वानी:बीजेपी नेता मुकेश बेलवाल को पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी
हल्द्वानी :भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश बेलवाल को जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए व्यवसायिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया है। व्यवसायिक प्रकोष्ठ की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट मुकेश बेलवाल को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष सहित अतुल प्रताप को सह संयोजक वीरेंद्र जायसवाल को सह संयोजक तथा जिला कार्यालय निर्माण को कुंदन बिष्ट, कार्यालय आधुनिकरण रखरखाव विभाग हेमंत नरूला मीडिया संपर्क विभाग भवन भट्ट और विधि प्रकोष्ठ राजीव बिरखानी को बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी पर मुकेश बेलवाल द्वारा अपने प्रदेश नेतृत्व और जिला अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा है कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा आगामी चुनावों में पार्टी को विजई बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे साथ ही व्यापारी हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे व्यवसायिक प्रकोष्ठ के माध्यम से जिले के व्यापारियों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का भी काम करेंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती