हल्द्वानी बड़ी खबर :भाजपा में तीन मंडल अध्यक्ष नियुक्त, जिला अध्यक्ष ने जारी किए लेटर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- भारतीय जनता पार्टी नैनीताल ने तीन मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए हैं नैनीताल जिले में चुनाव के समय से खाली चल रहे मंडल अध्यक्षों के पद पर नए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने लंबे समय से रिक्त चल रहे धारी मंडल, ओखल कांडा मंडल और हल्द्वानी पूर्वी मंडल में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट द्वारा नियुक्ति पत्र जारी करते हुए धारी मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट को बनाया गया है जबकि ओखल कांडा मंडल के लिए मंडल अध्यक्ष सुमित नगदली को बनाया गया है। इसके अलावा लाल कुआं विधानसभा के हल्द्वानी पूर्वी मंडल के लिए मुकेश बेलवाल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। सभी मंडल अध्यक्षों के मनोनयन पर केंद्रीय मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें