हल्द्वानी:पागल कुत्ते के काटने के बाद किशोर ने कुत्ते की तरह परिजनों को काटा,किशोर की हुई मौत

ख़बर शेयर करें

उत्तराजग

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: पागल कुत्ते के काटने से एक 12 वर्षीय एक किशोर मे रैबीज फैल गया जिसके बाद किशोर कुत्ते जैसे हरकत करते हुए परिवार के लोगों को काटना शुरु कर दिया. परिवार वाले किशोर को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर है जहां किशोर की मौत हुई है. पोस्टमार्टम के बाद किशोर के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

Ad

बताया जा रहा की उधम सिंह नगर रुद्रपुर के वार्ड नंबर तीन संजय नगर निवासी गोविंद सरकार मजदूरी करता है वह यहां मां, पत्नी और तीन लड़कों के साथ रहता है उसके 12 वर्षीय बड़े पुत्र विक्की की मौत हो गई परिजनों के मुताबिक 10 दिन पहले विक्की को एक पागल कुत्ते ने काट लिया था लेकिन परिवार इस बात से अंजान था.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली 'शह-मात' की जंग-देखे VIDEO

कुत्ते के काटने के बाद विकी में रेबीज फैला लगा रविवार की सुबह से ही विक्की लोगों को काटने के लिए दौड़ने लगा यहां तक की विक्की कुत्ते जैसे हरकत भी करने लगा विक्की ने सबसे पहले अपने पिता गोविंद की अंगुली में भी काट लिया इसके बाद उसने अपने दोनों छोटे भाइयों को भी काट लिया बेकाबू विक्की को किसी तरह काबू कर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे विक्की के मुंह से लगातार लार निकल रही थी और कुत्तों की तरह हरकतें कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार


जिला अस्पताल रुद्रपुर में हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया लेकिन यहां उपचार के बाद उसकी मौत हो गई चिकित्सकों ने गोविंद को हिदायत दी कि वह खुद और दोनों बच्चों को भी रेबीज के इंजेक्शन लगवाएं. किशोर के मौत के बाद से परिवार सदमे में है पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली 'शह-मात' की जंग-देखे VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें