हल्द्वानी:माता पिता से विवाद के बाद नाबालिग बेटी ने तेल छिड़ककर की आग के हवाले बेटी सहित माँ झुलसी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :माता-पिता से मनमुटाव के बाद एक नाबालिग बेटी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया इस दौरान बेटी की आग बुझाने के चलते मां भी झुलस गई, नाबालिक 50% जबकि उसकी मां 30% झुलस गई है दोनों का इलाज हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।


हल्द्वानी के मेडिकल चौकी पुलिस पुलिस के अनुसार मंगलवार उधम सिंह नगर के दिनेशपुर वार्ड नंबर 9 निवासी 17 वर्षीय किशोरी की किसी बात को लेकर अपने माता-पिता से बहस हो गई। इससे आहत किशोरी ने स्वयं पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इस दौरान बेटी की आग बुझाने से मां भी झुलस गई आनन-फानन में परिवार वाले दोनों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है तो वही किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है ।दोनों को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। एसटीएच के एमएस डॉ. विवेकानंद सत्यबली ने बताया किशोरी करीब 50 प्रतिशत और उसकी मां करीब 30 प्रतिशत झुलसी हैं।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें