हल्द्वानी: आदमखोर बाघ का शिकार करेंगे हिमाचल प्रदेश निवासी शिकारी आशीष दास गुप्ता वन विभाग तैयारियां की पूरी

हल्द्वानी :फतेहपुर रेंज में आतंक का पर्याय बन चुके बाघ को मारने का आदेश जारी कर दिया गया है मुख्य वन जीव प्रतिपालक के आदेश के बाद अब वन विभाग हिमाचल प्रदेश के जाने-माने शिकारी आशीष दास गुप्ता को बुलाया है जो आतंक के पर्याय बाघ को अपनी गोली का निशाना बनाकर ढेर करेंगे। आशीष गुप्ता इससे पहले उत्तराखंड में कई आदमखोर बाघ और तेंदुआ को अपना गोली का निशाना बना चुके हैं ऐसे में वन विभाग ने एक बार फिर से आशीष दास गुप्ता पर विश्वास करते हुए आदमखोर बाघ को ढेर करने के लिए बुलाया है बताया जा रहा है कि आशीष गुप्ता रविवार को हल्द्वानी पहुंचेंगे बाघ को ढेर करने के लिए वन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
शनिवार को वन विभाग की अलग-अलग टीमें बाघ को चिन्हित और पकडऩे के अभियान में जुटी रही फोर्स की संख्या बढऩे से रेंज के वनकर्मियों को कुछ राहत भी मिली। एक टीम भद्यूनी गांव पहुंची थी। दूसरी टैंकुलाइज करने को बुलाए गए चिकित्सकों पनियाली और बजूनिया हल्दू से सटे जंगल में घूूमी लेकिन वन विभाग को कोई सफलता नहीं मिली।
गौरतलब है कि 3 महीने के भीतर फतेहपुर रेंज में बाघ ने छह लोगों को अपना निवाला बना चुका है काठगोदाम क्षेत्र में 1 सप्ताह के भीतर 2 महिलाओं को निवाला बनाए जाने के बाद वन विभाग ने अब बाघ को मारने का आदेश जारी किया है। मंगलवार को भद्यनी गांव में बाघ ने जंगल में घास लेने गई बुजुर्ग महिला धनुलि देवी को मौत के घाट उतारा था। यहां पहले दस ट्रैप कैमरा लगे थे। शनिवार को 20 और कैमरे लगाए गए तीन पिंजरे जंगल में लग चुके हैं। पनियाली और बजूनिया से सटे जंगल में जानकी देवी और नत्थूलाल की जान गई थी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO