हल्द्वानी:सफाई कर्मचारियों ने शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के आवास का किया घेराव मंत्री को सौंपा ज्ञापन।
हल्द्वानी :उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले आज सैकड़ों सफाई कर्मचारी शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के आवास पहुंचे जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन करते हुए शहरी विकास मंत्री के आवास का घेराव किया इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों को रोकती रही लेकिन सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ते गए जिसके बाद मंत्री बंशीधर भगत सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुनते हुए कहा कि इसको लेकर 20 तारीख को अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और इस मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे जिससे कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जा सके।
गौरतलब है कि प्रदेश के सफाई कर्मचारी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पिछले कई सालों से आंदोलन कर रहे हैं अलग-अलग सफाई यूनियन अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं सफाई कर्मचारियों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती का ठेका प्रथा खत्म किया जाए साथ ही पुराने सफाई कर्मचारियों को विभागों में नियमितीकरण किया जाए इसके अलावा इन दिनों आई सफाई भर्ती में पुराने कर्मचारियों को प्राथमिकता दिया जाए ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित