हल्द्वानी:नैनीताल पुलिस का वाहन बागपत में दुर्घटनाग्रस्त एक कांस्टेबल की मौत 3 बंदी सहित पांच घायल एक कांस्टेबल की हालत गंभीर

हल्द्वानी: उत्तराखंड पुलिस का वाहन बागपत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है दुर्घटना में नैनीताल पुलिस के एक जवान की मौत हुई है जबकि तीन बंदी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिसमें एक जवान की गंभीर बनी हुई है।
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि नैनीताल पुलिस के जवान उत्तराखंड पुलिस के वाहन से धारा 307 के तीन बंदियों को हल्द्वानी जेल से हरियाणा जींद कोर्ट में पेशी को ले गई थी जहां कोर्ट में पेशी से लौटने के दौरान बागपत में पुलिस के वाहन को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वाहन मौके पर ही पलट गया जिसमें अरुण मौर्य नाम के एक कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हुई है जबकि तीन बंदी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिसमें मनोज यादव नाम के कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है हादसा हरियाणा के बागपत ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे मवीकलां टोल के पास हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे