हल्द्वानी :सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत
हल्द्वानी : बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में सड़क हादसे में एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्चा सड़क पर खेल रहा था इसी दौरान छोटा हाथी वाहन की टक्कर लगने से बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया, वाहन चालक ने बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, और मामले की जांच की जा रही है। छह वर्षीय मासूम आहिल के मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि पूरे मामले में वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया गया है चालक से पूछताछ की जा रही है परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई है तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।
बाइट- जगदीश चंद्र, एसपी सिटी
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित