हल्द्वानी: भारी बरसात रानीबाग में अंतिम संस्कार को चिता पर रखे 3 शव बहे, (VIDEO)

हल्द्वानी: पहाड़ी इलाकों और हल्द्वानी में पिछले कई घंटों से हो रही मूसलाधार बरसात से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हल्द्वानी के रानीबाग में अंतिम संस्कार के लिए लाए गए तीन शव बह गए हैं। गौला नदी में 14000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है।
काठगोदाम पुलिस और प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही पुलिस ने लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की है और भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के पर्वतीय इलाकों में भारी बरसात होने की वजह से गौला नदी का जलस्तर एकाएक बड़ा है।
और अंतिम संस्कार के लिए गेठीया, गौलापार और कठघरिया क्षेत्र से आए तीन शव अंतिम संस्कार के दौरान जल स्तर बढ़ने से बह गए हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन ने आसपास नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सूचना देकर अलर्ट किया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO