हल्द्वानी : महिला डॉक्टर के घर से 25 तोले जेवरात और 8.5 लाख रुपये की नगदी हुई थी चोरी,

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौकी अंतर्गत 15 अप्रैल को महिला डॉक्टर के घर चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया है, डॉक्टर परिवार ने बताया है कि उसके घर से 25 तोला जेवरात और 8.5 लाख नगदी चोरी हुई है यहां तक कि चोर घर के सीसीटीवी के डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं।
15 अप्रैल को हुई चोरी की घटना के बाद 4 दिन बाद भी पुलिस इस मामले की खुलासा नहीं कर पाई है डॉक्टर दंपति जब मथुरा से हल्द्वानी लौटा है तो पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पूरे मामले में डॉक्टर परिवार पुलिस में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और जेवरात और नकदी बरामद करने की गुहार लगाई है।
महिला डॉक्टर विनीता कपूर अपने कारोबारी पति शिव कपूर ने के साथ मथुरा गई हुई थी जहां 15 अप्रैल को चोरों ने घर का ताला तोड़ चोरी को अंजाम दिया था जहां पड़ोसियों ने चोरी की घटना पुलिस को बताया था जिसके बाद डॉक्टर परिवार जब हल्द्वानी पहुंचा है तो पुलिस को तहरीर दी देते हुए बताया है कि चोर उनके घर से 25 तोले जेवरात और 8.5 लाख रुपये नगदी चोरी कर ले गए हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO