हल्द्वानी- चित्राशिला घाट दाह संस्कार करने पहुंचा युवक नदी में डूबा 8 किलोमीटर दूर राजपुरा में मिली लाश

हल्द्वानी: रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार करने आया एक युवक चित्राशिला घाट पर नहाने के दौरान डूब गया. युवक की डूबते हैं लोगों में हड़कंप मच गया घाट पर स्थित लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन नदी में अधिक पानी होने के चलते बचा नहीं पाए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोर की टीमों ने युवक की तलाश की लेकिन युवक की लाश हल्द्वानी के राजपुरा स्थित गौला नदी से बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि मृतक युवक का नाम छत्रपाल है जो हल्द्वानी के प्रेमपुर लोश्याली का रहने वाला है.
36 वर्षीय मृतक छत्रपाल अपने पड़ोस में एक व्यक्ति के निधन पर अंतिम संस्कार के लिए रानीबाग चित्राशिला घाट स्थित पहुंचा था. अंतिम संस्कार के बाद छत्रपाल नदी में नहाने लगा जहां वह नदी के अंदर डूब गया. छत्रपाल की लाश घटना स्थल से करीब 8 किलोमीटर राजपुरा गौला नदी से बरामद किया गया है. काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लाश को बरामद किया है. बताया जा रहा है कि मृतक किराने का दुकान चलाता था और उसके तीन बच्चे हैं. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मौके पर पहुंची बनफूलपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
बताया जा रहा है कि पहाड़ों पर अधिक हो रही बरसात के चलते गौला नदी उफान पर है जहां नहाने के दौरान हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि लोगों ने छत्रपाल को नदी के अंदर जाने से मना भी किया लेकिन वह जिद कर नहाने लगा जहां हादसा हुआ है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO