हल्द्वानी/ लालकुआं: संदिग्ध परिस्थितियों में आइटीबीपी जवान की मौत

हल्द्वानी/ लालकुआं: संदिग्ध परिस्थितियों में आइटीबीपी जवान की मौत
हल्द्वानी: हल्दुचौड स्थित 34 वी आइटीबीपी कंपनी में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है मौत के बाद जवान के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मूल रूप से नेपाल के फैटिखोला जिला सैबजा का रहने वाला 40 वर्षीय आइटीबीपी का जवान दुर्गा बहादुर थापा एक मार्च को हल्दुचौर स्थित आइटीबीपी परिसर में गिर गया था जहां उसके सर में चोट आई थी जिसके बाद जवानों ने जवान दुर्गा बहादुर थापा को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। फिलहाल हल्द्वानी के मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन भी पहुंच चुके हैं जहां उनका रो रो कर बुरा हाल है। दुर्गा बहादुर थापा 2001 में आइटीबीपी में भर्ती हुआ था।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO