Google Map ने फिर दिया गच्चा! कार में तड़पकर मर गईं सिमरन और शिवानी, नैनीताल से वापस लौटते वक्त हादसा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवतियों की मौत हुई है उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक हृदय विदारक सड़क हादसा हुआ है। यहां नैनिताल से वापस लौट रहे कार सवारों को कंटेनर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। बताते है कि हादसे के दौरान कार में सवार चार लोग काफी देर तक कार का लाॅक बंद होने के चलते तड़पते रहे। हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भिजवा दिया है।

Ad

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार युवतियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
हादसा कैसे हुआ?
मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों यात्री नैनीताल से अपने घर लौट रहे थे और रास्ता खोजने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे थे। जब वे बाईपास से शहर की ओर जाने के लिए कट लेने की कोशिश कर रहे थे, तभी सामने से आ रहे कंटेनर से उनकी कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। तेज रफ्तार होने के कारण कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

हादसे में सिमरन (18 साल) और शिवानी (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि राहुल और संजू गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। भीषण हादसा बीती देर-रात तकरीबन 12 बजे के आसपास दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर हुआ था। जब कार सवार दिल्ली जानें के लिए कार को साइट से घुमा रहे थे तभी अचानक से एक ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें