अच्छी खबर उत्तराखंड:UKPSC: 23 भर्तियों के लिए आयोग जल्द जारी करेगा कैलेंडर,परीक्षाओं की तैयारी हुई शुरू

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून : अधिनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती गड़बड़ी के बाद प्रदेश सरकार ने अब भर्तियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दे दी है ऐसे में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से मिली 23 भर्तियों के लिए कैलेंडर यूकेपीएससी जारी करेगा।

Ad

लोक सेवा आयोग के सचिव के मुताबिक इतनी भर्तियों को कराने में स्टाफ की जरूरत पड़ी तो सरकार से मांगा जाएगा।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन भर्तियों की तैयारी शुरू कर दी है। भर्तियों से जुड़े अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से मांगे जाएंगे।आयोग के मुताबिक भर्तियों के दौरान अगर स्टाफ की जरूरत पड़ी तो आयोग सरकार से स्टाफ की मांग करेगा।

गौरतलब है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय, सचिवालय रक्षक में पेपर लीक और ऑनलाइन वन दरोगा में नकल के बाद आयोग से भर्तियां छीन ली गई हैं। कैबिनेट की बैठक में पांच परीक्षाओं को रद्द करते हुए कुल 23 भर्तियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को देने का निर्णय हुआ था। आयोग ने सरकार के निर्देश के बाद भर्तियों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार आयोग के सचिव ने कहा है कि उन्होंने सरकार के फैसले के तहत परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। नई भर्तियों का काम बढ़ने पर स्टाफ की जरूरत पड़ सकती है जरूरत पड़ेगी तो सरकार से स्टाफ की मांग की जाएगी। साथी भर्तियों का कैलेंडर भी जल जाए किया जाएगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें