Uttarakhand Good News: चार स्थानों पर लग रहा है रोजगार मेला इच्छुक अभ्यर्थी करें प्रतिभाग

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे तो खबर आपके लिए है जिला सेवायोजन विभाग द्वारा चंपावत जिले के बेरोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल सेवायोजन विभाग चंपावत द्वारा जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से रोजगार भर्ती मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

बताया गया है कि यह रोजगार भर्ती मेलें 1 एवं 2 सितंबर को विकास खण्ड कार्यालय लोहाघाट, 4 एवं 5 सितंबर को खंड विकास कार्यालय पाटी, 6 एवं 8 सितंबर को खंड विकास कार्यालय बाराकोट तथा 11 एवं 12 सितंबर को नगर पालिका टनकपुर में आयोजित किए जाएंगे। इन रोजगार भर्ती मेलों में एस आई एस सिक्योरिटी कंपनी द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों की भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


बता दें कंपनी द्वारा चयनित होने वाले अभ्यर्थी की आयु 21 से 37 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है। बात अगर शैक्षिक योग्यता की करें तो सुरक्षा गार्ड हेतु जहां हाई स्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अर्ह घोषित किया जाएगा वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन अधिकारी चंपावत से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें