Gold Silver Price:धड़ाम से गिरा सोने का भाव, 24 कैरेट सोना हुआ इतना हजार सस्ता

शादी के मौसम में सर्राफा बाजार से आई बड़ी राहत की खबर। बुधवार 21 मई को बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे खरीदारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। वाराणसी में सोने के दाम ₹490 प्रति 10 ग्राम गिरे हैं, जबकि चांदी में ₹1000 प्रति किलो की गिरावट आई है।
बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने की कीमत ₹490 की गिरावट के साथ ₹95170 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। यह भाव 20 मई को ₹95660 रुपये था। इस कमी के साथ 22 कैरेट सोना भी ₹450 की गिरावट के बाद ₹87250 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
18 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है। बुधवार को 18 कैरेट सोने के दाम ₹370 घटकर ₹71390 प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। विशेषज्ञों की मानें तो सोना खरीदते समय शुद्धता और हॉलमार्क जरूर जांचना चाहिए, क्योंकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है।
सोने के साथ-साथ चांदी भी आज सस्ती हो गई है। बाजार खुलते ही चांदी के भाव में ₹1000 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इससे 21 मई को चांदी का रेट ₹97000 प्रति किलो रहा, जबकि 20 मई को यह ₹98000 प्रति किलो था।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,