Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन भी सस्ता हुआ सोना! जाने जन्माष्टमी से पहले 10 ग्राम गोल्ड का आज का रेट
घर में आने वाली शादी के लिए गोल्ड और सिल्वर के लिए ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। देश के 12 बड़े शहरों में सोना 300 रुपये तक सस्ता हुआ है। बुलियन मार्केट के हिसाब से शनिवार 24 अगस्त 2024 को सोने के भाव में गिरावट आई है। शुक्रवार को सोना 500 रुपये तक सस्ता हुआ है।
शनिवार 24 अगस्त 2024 को ये रहा सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव 72,700 रुपये के आसपास ज्यादातर शहरों में कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 66,500 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। अगर चांदी की बात करें तो दिल्ली में चांदी का रेट 86,600 रुपये रहा। सिल्वर के रेट में कल शुक्रवार 23 अगस्त की तुलना में आज 300 रुपये की कमी आई है। आइए जानते हैं देश के 12 शहरों में सोने-चांदी का रेट।
ये फैक्टर सोने की कीमत पर डालती हैं असर
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई तत्वों से प्रभावित होते हैं, जिनमें ज्वैलर्स की ओर से निकली मांग, केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीदारी, डॉलर के भाव, मौजूदा ब्याज दरें और सोने के व्यापार के बारे में सरकारी नियम शामिल हैं। इसके अलावा, वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति और अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की ताकत जैसी दुनिया भर की घटनाएं भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों पर प्रभाव डालती हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी