दर्दनाक सड़क हादसे में हल्द्वानी गांधीनगर की युवती की मौत,दो युवती गम्भीर घायल

दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर सामने आई है जहां हल्द्वानी के गांधीनगर के रहने वाली एक युवती की दर्दनाक मौत हुई है जबकि दो युवती घायल हुई है आज राज्य के उधम सिंह नगर हादसा रविवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरी वापसी को मातम में बदल दिया। बताया गया है कि यह भीषण सड़क हादसा उस समय घटित हुआ जब पूर्णागिरि मेले से लौट रही तीन युवतियों की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसा नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर देर रात हुए इस हादसे के बाद का दृश्य दिल दहला देने वाला था। पुलिस के पहुंचने तक एक युवती सड़क के बीच स्कूटी के साथ बेसुध पड़ी थी, जबकि दो अन्य को राहगीर पहले ही अस्पताल पहुंचा चुके थे। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे गुस्सा और बढ़ गया।
एक ही स्कूटी पर सवार थीं तीनों
जानकारी के अनुसार, गांधीनगर हल्द्वानी निवासी प्रियंका गुप्ता अपनी पड़ोस में रहने वाली मोनिका सागर और रुचि सागर के साथ स्कूटी से पूर्णागिरि मेले से लौट रही थीं। सफर खत्म होने से पहले ही तेज रफ्तार ने उनकी जिंदगी को झकझोर दिया। हादसे में मोनिका सागर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियंका और रुचि को प्राथमिक उपचार के बाद रुद्रपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे