हल्द्वानी मंडी में मानसिक दिव्यांग युवती से सामुहिक दुष्कर्म

हल्द्वानी मंडी में मानसिक दिव्यांग युवती से मंडी में सामुहिक दुष्कर्म
हल्द्वानी:मुखानी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक मानसिक दिव्यांग युवती से ई-रिक्शा चालक और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा की घटना 26 नवंबर की रात की है. मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती घर से निकल कर रास्ता भटक गई थी और ई-रिक्शा चालक उसे बहला फुसलाकर बरेली रोड स्थित नवीन मंडी में ले गया जहां अपने एक अन्य साथी के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. यही नही घटना की अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवती को रात में ही सड़क पर छोड़ दिया जहां पूरी रात को सड़क पर ही पड़ी रही.
मुखानी थाना पुलिस के मुताबिक 26 नवम्बर को 20 वर्षीय युवती अचानक घर से निकल गई और रास्ता भटक गई.भटकते भटकते वो आरटीओ रोड पहुंच गई यहां युवती को देख एक ई-रिक्शा चालक उसके पास पहुंचा उसने बात की तो पता लगा युवती मानसिक दिव्यांग है. इस बात फायदा उठाते हुए उसने युवती को घर छोड़ने की बात कही और ई-रिक्शे में बैठा लिया.युवती को उसके घर ले जाने के बजाय चालक उसे बरेली रोड स्थित बड़ी मंडी ले गया यहां चालक ने अपने एक दोस्त को बुलाया और फिर दोनों ने एक-एक कर युवती से दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को बरेली रोड पर छोड़ कर फरार हो गए.
देर तक युवती का पता नही चला तो परिजन मुखानी पुलिस के पास पहुंचें पुलिस ने आनन फानन में सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए. आरटीओ रोड से ई-रिक्शा चालक युवती को ले जाता दिखाई दिया.सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस बड़ी मंडी पहुंच गई और यहां से युवती को अगले दिन बरामद कर लिया.युवती की बरामदगी की खबर पर परिजन मुखानी थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी.मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताता की आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है.जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO