गजराज सिंह बिष्ट के सिर सजा हल्द्वानी मेयर का ताज,मिला जीत का प्रमाण पत्र

हल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी के मेयर पद पर भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट ने आपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के ललित जोशी को शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की है। पहले राउंड से आखिरी राउंड तक गजराज ने बढ़त बनाई और 3894 वोट से ललित को हराकर जीत अपने नाम की। गजराज को 71962 वोट और ललित जोशी को 68068 वोट मिले।
हल्द्वानी नगर निगम सीट जीतने के बाद भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने जनता के लिए कही यह बात उन्होंने कहा हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उसको अपने ऊपर ऋण मान कर दिल से स्वीकार करता हूं और विश्वास दिलाता हूं इस कर्ज को अपने पूरे कार्यकाल में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के अभूतपूर्व विकास से चुकाऊंगा । आपका एक एक वोट हल्द्वानी के चहुमुखी विकास में मील का पत्थर साबित होगा ऐसा वचन देता हूं , आपके भरोसे का मान सम्मान रखते हुए अपने संकल्प पत्र के कर्तव्य पथ पर स्वयं को साबित करूंगा । जो अब तक न हुआ वो कर दिखाएंगे हम ओरो को भी गले से लगाएंगे हम अपनी हल्द्वानी को देश के मानचित्र पर स्थापित करेंगे हम हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की जनता का जो प्यार मुझे मिला उसके लिए पुनः से सभी का आभार व्यक्त करता हूं!
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO