हल्द्वानी : चोरगलिया में लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट के कार्यक्रम में हंगामा बुलानी पड़ी फोर्स,-देखे-VIDEO
हल्द्वानी : लालकुआं विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट को चोरगलिया में ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. विरोध होता देख पुलिस को भारी मात्रा में पुलिस बुलानी पड़ेगी इसके बाद काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ. इस दौरान लोगों ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा किया. दरअसल लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट रविवार को चोरगलिया पहुंचे जहां वह दुग्ध संघ के बोनस वितरण कार्यक्रम में पहुंचे ही थे की भारी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उन्होंने विधायक मोहन सिंह बिष्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध शुरू कर दिया.
ग्रामीणों के भारी विरोध को भांपते हुए मौके पर पुलिस फोर्स भी एक्टिव हुआ. पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाने बुझाने का काम किया लेकिन लोग नहीं माने विधायक के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे और यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा इसके बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ.कई ग्रामीण विधायक की गाड़ी के आगे लेट गए जिनको पुलिस ने हटाया इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे कई लोगों ने ग्रामीणों से विधायक की बात सुनने की अपील भी की लेकिन ग्रामीण आक्रोश में थे उन्होंने एक न सुनी.
दरअसल मामला बताया जा रहा है कि चोरगलिया में वेटरनरी डॉक्टर के तबादले के बाद से स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित थे.कई ग्रामीणों का यह कहना था वेटरनरी डॉक्टर क्षेत्र में दिन-रात लोगों के जानवरों के इलाज के लिए तत्पर रहते थे.विगत माह उनके द्वारा फेसबुक पोस्ट पर कोई टिप्पणी की गई थी जिसके बाद से ही उनका तबादला हुआ. जिस तबादले को रद्द करने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण विधायक से काफी गुस्से में थे.ग्रामीणों का कहना था कि बैटरी डॉक्टर का तबादला तत्काल निरस्त होना चाहिए नहीं तो विधायक का क्षेत्र में आगे भी विरोध जारी रहेगा.
इस पूरे मामले में विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि कार्यक्रम में कुछ विपक्षी लोग आकर हंगामा खड़ा कर कार्यक्रम को खराब करने का काम किया जिसमें कुछ महिलाएं भी थी. द्वारा वेटरनरी डॉक्टर की तबादला की बात कही गई लेकिन उन्होंने किसी तरह का तबादले को लेकर कोई दबाव नहीं बनाया और ग्रामीण द्वारा डॉक्टर की तबादले का आरोप पूरी तरह से निराधार है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती