हल्द्वानी- डिवाइडर से टकराकर कोतवाली के सामने फलों से भरा ट्रक पलटा.. देखें vidieo

हल्द्वानी: कोतवाली के सामने फलों से लदा एक ट्रक डिवाइडर से जा टकराकर सड़क पर पलट गया। देखते ही देखते आसपास अफरा-तफरी मच गई, कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में बैठे हुए ड्राइवर और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए बेस हॉस्पिटल भेज दिया।
जिसके बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू करने के लिए अपनी कवायद शुरू कर दी, कोतवाली के एसएसआई ने जानकारी देते बताया कि फलों से लदा हुआ ट्रक मुक्तेश्वर से हल्द्वानी मंडी की तरफ आ रहा था, अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वह डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। ट्रक में बैठे ड्राइवर और क्लीनर को हल्की चोटें आई हैं,
जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बेस हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस ने क्रेन मंगवा कर ट्रक को हटाकर यातायात को सुचारू कराया
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार