नैनीताल के भवाली में भीषण अग्निकांड, पांच दुकानें और कई आवास जलकर राख..देखे-VIDEO

एंकर:नैनीताल जनपद के भवाली के देवी मंदिर के पास सोमवार की देर रात भीषण अग्निकांड से पांच दुकानों और उनके ऊपर बने मकान आग से जलकर राख हो गए एक दुकान में लगी आग ने चार और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और मुख्य बाजार आग की लपटों से धधक उठी.
प्रथम तल पर दुकानों में लगी आग आग लगने के काफी देर बाद तक यहां फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंचे मगर तब तक लाखों रुपयों नुकसान हो चुका था. घटना रात 8:30 बजे की बताई जा रही है जहां एक दुकान में आग लग गई तेज हवा चलने के चलते आग विकराल रूप धारण कर दिया और पांच दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया.
आग इतनी भयानक थी कि एक के बाद एक अगल-बगल की चार और दुकानें इसकी चपेट में आ गईं.फायर ब्रिगेड वाहनों के पहुंचने तक लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी और डिब्बों से पानी डालकर आग बुझाने में लगे रहे, लेकिन आग की लपटें तेज होने से काबू नहीं पाया जा सका. लोग लाचार होकर दुकान और घरों को जलता हुआ देखते रहे.फायर ब्रिगेड के वाहनों ने देर रात आग पर काबू पाया .आग ने नीरू बधानी, बब्बू अहमद, महेश कनौजिया, नासिर, लक्ष्मी नेगी और कमला चौधरी की दुकान व घर को तबाह कर दिया. प्रथम दृष्टि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.व्यापारियों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.
मुख्य मार्ग के समीप लगी दुकानों की आग बहुत विकराल थी इस कारण सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया. आग बुझाने के लिए मौके पर भवानी एयरफोर्स नैनीताल के साथ-साथ हल्द्वानी से अग्निशमन की गाड़ियों को भेजा गया जहां आग पर काबू पाया गया. आग की भयावहता से हर कोई हैरान और चिंतित था.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे