EXCLUSIVE उत्तराखंड के 18 PCS अधिकारी कल बन जाएंगे IAS, देखे अधिकारियों के नाम
उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर है। प्रदेश को 18 आईएएस मिलने जा रहे हैं. यह सभी अधिकारी सीनियर पीसीएस अधिकारी हैं। ऐसे में 18 आईएएस मिल जाने के बाद प्रदेश में आईएएस की थोड़ी कमी पूरी हो जाएगी।
, मिली जानकारी के अनुसार अब 15 जुलाई क़ो उत्तराखंड के इन PCS अधिकारियो की दिल्ली में डीपीसी होने जा रही है जिसमे शामिल होने प्रदेश के मुख्य सचिव दिल्ली पहुंचेंगे इससे पहले 12 अगस्त की तारीख तय हुई थी लेकिन डीपीसी की फिर तारीख तय कर सीनियर PCS अधिकारियो क़ो बड़ी राहत दी गई है।उत्तराखंड में पीसीएस संवर्ग से 18 अधिकारी जल्द आईएएस बनने जा रहे हैं।
राज्य सरकार ने पीसीएस अफसरों के प्रमोशन का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग को भेज दिया था । राज्य में सीधी भर्ती के पीसीएस अफसरों की यह पहली डीपीसी होगी।हालांकि ये डीपीसी काफ़ी पहले हीं हो जानी थी। लेकिन कुछ अधिकारियो के कागज पुरे नहीं थे जिसको पूरा किया गया अब उनकी डीपीसी की तारीख मुकरर हो गई हैं।
प्रमोटी और सीधी भर्ती के पीसीएस अफसरों में वरिष्ठता को लेकर विवाद की वजह से यह मामला लगभग 12 साल तक हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चलता रहा।
सुप्रीम कोर्ट के सीधी भर्ती के अफसरों को पहले वरिष्ठता का लाभ देने के आदेश के बाद प्रमोशन की यह राह खुल पाई। जो अधिकारी आईएस बनेंगे उनमें मुख्य रूप से ललित मोहन रयाल, आनंद श्रीवास्तव, हरीश चंद्र कांडपाल, संजय कुमार, नवनीत पांडे, डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, गिरधारी सिंह रावत, आलोक कुमार पांडेय, बंशीधर तिवारी, रुचि तिवारी, झरना कामठान व रवनीत चीमा। पीसीएस डॉ.सिंह राठौर व श्रद्धा जोशी के सेवा से इस्तीफा देने से उनके जूनियर झरना कामठान और रवनीत चीमा को प्रमोशन का लाभ मिलेगा।
डीपीसी के बाद प्रदेश को 18 आईएएस मिल जाएंगे ऐसे में प्रदेश सरकार को आईएएस की कमी थोड़ी बहुत कमी पूरी होगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO