हल्द्वानी:घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड पर रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस में पूरे मामले में महिला की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो फोटो बनाया और अब ब्लैकमेल कर रहा है. उसकी बात नहीं मानने पर उसकी अश्लील वीडियो फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है. पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Ad


हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के मुताबिक बरेली रोड की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति श्रमिक हैं. वह घर पर चार साल की बेटी के साथ रहती है. कुछ दिन पहले वह घर पर अकेली थी इसी बीच नई बस्ती वार्ड-27 निवासी राहुल सागर उसके घर में घुस गया.आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर भाग गया. युवक अब उसे फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है.साथ ही संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है.महिला का आरोप है कि आरोपी उसे काफी दिनों से परेशान कर है. अश्लील वीडियो बनाकर अब उसको ब्लैकमेल भी कर रहा है. पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें