घास काटने गए ग्रामीण को हाथी ने पटक पटक कर मौत के घाट उतारा तराई पूर्वी वन प्रभाग की घटना

घास काटने गए ग्रामीण को हाथी ने पटक पटक कर मौत के घाट उतारा तराई पूर्वी वन प्रभाग की घटना
तराई पूर्वी वन प्रभाग के खटीमा किलपुरा वन रेंज में जंगल में घास लेने गए चट्टिया फार्म निवासी 55 वर्षीय उम्मेद सिंह को हाथी ने पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं वन विभाग द्वारा मृतक के परिवार को ₹400000 मुआवजा देने की तैयारी की जा रही है।
किलपुरा वन क्षेत्राधिकारी जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि रविवार को ग्रामीण घास काटने जंगल में गया था इस दौरान दोपहर को हाथी ने अचानक उन पर हमला बोल दिया जहां परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल ले जा रहे थे जहां रास्ते में दम तोड़ दिया।
पुलिस की मदद से वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रूपए मुआवजा देने की तैयारी कर रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे