हाइटेंशन लाइन की चपेट आने से हाथी की मौत, वन विभाग में हड़कंप

उत्तराखंड में वन्यजीवों की मौतों की घटनाएं लगातार सामने आ रही है ताजा मामला हरिद्वार के खानपुर वन रेंज में एक हाथी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गयी,भोजन की तलाश में निकला हाथी 11000 वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गया जिससे हाथी की मौके पर ही मौत हो गई, जिस क्षेत्र में यह घटना घटी है।
उस क्षेत्र में हाथी अक्सर भोजन के लिए आते हैं, आज सुबह सुबह एक टस्कर हाथी जंगल में पेड़ों से पत्तियां तोड़ रहा था तभी ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, करंट का झटका इतना तेज था कि हाथी को संभलने तक का मौका नही मिला। घटना की सूचना से वन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अब वन बिभाग हाथी का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया।
रेंजर राम सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से हाथी करंट का शिकार हुआ है। विद्युत पोल गहराई में लगने से तार नीचे लटके हुए है, जिससे हाथी करंट की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही उसके बाद आगे की कार्यवाही की ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO